Headlines

खैरा में दर्दनाक सड़क हादसा: कोचिंग जा रही छात्रा की हाइवा से कुचलकर मौत, आक्रोशित लोगों का बवाल।

हाइवा से कुचलकर गई जान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, थाने पर पथराव के बाद पुलिस ने की हवाई फायरिंग

खैरा (जमुई), संवाददाता। जमुई जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10वीं कक्षा की छात्रा मुस्कान कुमारी की मौत हो गई। बताया जाता है कि मुस्कान साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रही थी, तभी बालू लदे एक तेज रफ्तार हाइवा ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों, छात्रों और परिजनों ने सड़क पर उतरकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। गुस्साई भीड़ ने दुर्घटना में शामिल हाइवा में तोड़फोड़ की और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब आक्रोशित लोगों ने खैरा थाना पर पथराव कर दिया। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई और पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।स्थानीय लोगों का आरोप है कि खैरा क्षेत्र में बालू लदे ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों का परिचालन लंबे समय से जारी है। कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।मृतका मुस्कान कुमारी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य करने में जुटे हैं।इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों पर नियंत्रण को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।— SKN भारत (सच की नज़र)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *