रानी अटारी खदान में 9 घंटे तक बंद रहा कोयला उत्पादन, किसान सभा के आंदोलन के बाद 32 मजदूर बहाल।
कोरबा, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेतृत्व में एसईसीएल के चिरमिरी क्षेत्र अंतर्गत रानी अटारी एवं विजय वेस्ट भूमिगत खदान में मंगलवार, 13 अक्टूबर को नौ घंटे तक खदान बंद आंदोलन चलाया गया। आउटसोर्सिंग कंपनी जेएमएस द्वारा 32 मजदूरों को बिना नोटिस काम से हटाए जाने के विरोध में खनन प्रभावित गांवों के सैकड़ों मजदूरों…
