सिमुलतला थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों में निकले ताजिया जुलूस, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम।

oplus_8396800

शांति, सौहार्द और अकीदत के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम, ताजिया जुलूसों और हैरतअंगेज अखाड़ों ने बांधा समां।

सिमुलतला।सिमुलतला थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को इस्लामी कैलेंडर के पहले महीने मुहर्रम के अवसर पर पारंपरिक श्रद्धा, अकीदत और उत्साह के साथ ताजिया जुलूस निकाले गए। ढोल-नगाड़ों की गूंज, “या हुसैन” के नारों और पारंपरिक अखाड़ों के रोमांचक प्रदर्शन के बीच पूरा क्षेत्र धार्मिक आस्था और भाईचारे के रंग में रंगा नजर आया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की सतर्क निगरानी के बीच पूरा आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।कनौदी, ढोढरी, खुरंडा, अमररायडीह, हडार, बथनावरण, नेनुआसार, असहना, गोदैया,बथनाबरन, टेलवा, बरौंधिया, बुढ़िवारी और सियांटांड सहित दर्जनों गांवों से आकर्षक ताजिया जुलूस निकाले गए। बथनावरण के मैदान तथा गोदैया के बीएन सरकार मैदान में युवाओं ने पारंपरिक हथियारों के साथ अपने साहस, अनुशासन और कला का शानदार प्रदर्शन कर लोगों की खूब वाहवाही बटोरी।मुहर्रम का सबसे बड़ा आकर्षण ढोढरी का कर्बला मैदान और टेलवा बाजार रहा। ढोढरी कर्बला मैदान में ढोढरी, कनौदी, खुरंडा समेत कई गांवों के अखाड़े एकत्र हुए,,और हेमतापुरा और भागलपुर कनौदि बांका बॉर्डर पर अखाड़ा लगाकर खेलते हैं । जहां युवाओं ने पारंपरिक युद्ध कौशल और करतबों का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान ढोढरी, बथनावरण और टेलवा बाजार में लगे मेलों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी।मुहर्रम के अवसर पर गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल भी देखने को मिली। कनौदी मुखिया प्रतिनिधि अताउल अंसारी, पंचायत समिति सदस्य सत्तार अंसारी, डॉ. रहमान, सरदार सैराऊद्दिन, नईम अंंसारि,अबताब अंसारी, रसीस अंसारी, मजहर अंसारी, मोबिन अंसारी, मो. युनुस तथा टेलवा मुखिया प्रतिनिधि चंद्रदेव यादव सहित कई गणमान्य लोग विभिन्न अखाड़ों में पहुंचकर युवाओं का उत्साहवर्धन करते नजर आए।पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए झाझा अंचलाधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। वहीं, सिमुलतला थानाध्यक्ष रूबी कुमारी पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में गश्त करती रहीं। प्रशासन की सतर्कता, स्थानीय लोगों के सहयोग और आपसी भाईचारे की बदौलत मुहर्रम का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल संपन्न हुआ।

oplus_8396800
मुहर्रम पर सिमुलतला-झाझा में उमड़ा अकीदत का सैलाब: ‘या हुसैन’ के नारों से गूंजा इलाका, बांका बॉर्डर पर भागलपुर कनौदी और हेमताकूरा के युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब; देखें SCAN Bharat की ये ग्राउंड रिपोर्ट…

मुहर्रम पर सिमुलतला-झाझा में उमड़ा अकीदत का सैलाब: ‘या हुसैन’ के नारों से गूंजा इलाका, बांका बॉर्डर पर भागलपुर कनौदी और हेमताकूरा के युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब; देखें SCAN Bharat की ये ग्राउंड रिपोर्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *