सिमुलतला आवासीय विद्यालय में 11वीं नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 65 अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच।

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में 11वीं नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 65 अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच व काउंसलिंग।

बिहार की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सिमुलतला आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए कक्षा 11वीं में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में अनंतिम रूप से चयनित विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय मेडिकल जांच एवं काउंसलिंग शिविर आयोजित किया गया।शिविर के पहले दिन कुल 79 चयनित अभ्यर्थियों (62 छात्र एवं 17 छात्राएं) को बुलाया गया था, जिनमें से 65 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 14 अनुपस्थित रहे। उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच झाझा सदर अस्पताल से आए चिकित्सकों की टीम ने की। इसके बाद नामांकन समिति ने मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन कर काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की।प्राचार्य शुभम शेखर ने बताया कि विद्यालय की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन को बनाए रखने के लिए नामांकन से पहले स्वास्थ्य जांच और दस्तावेजों का सूक्ष्म सत्यापन अनिवार्य किया गया है। सफल काउंसलिंग के बाद ही अंतिम नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा।विद्यालय प्रशासन के अनुसार, 16 जुलाई को शिविर के दूसरे दिन 49 चयनित छात्राओं की मेडिकल जांच और काउंसलिंग की जाएगी।नामांकन प्रक्रिया के दौरान समिति के सदस्य डा. जयंत कुमार, विजय कुमार, ई. प्राग सिन्हा, कुमारी पुष्पा, गोपाल शरण शर्मा एवं बेबी कुमारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। पहले दिन की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *