
हावड़ा–मोकामा एक्सप्रेस में बड़ा बदलाव, अब दौड़ेगा एसी 3-टियर इकोनोमी कोच।

हावड़ा–मोकामा एक्सप्रेस में बड़ा बदलाव, अब दौड़ेगा एसी 3-टियर इकोनोमी कोच।
जमुई/आसनसोल। हावड़ा–मोकामा–हावड़ा एक्सप्रेस (13029/13030) से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों को अधिक आरामदायक सफर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस ट्रेन के रेक में बदलाव करने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी आसनसोल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में दी।नई व्यवस्था के तहत ट्रेन में पहले से मौजूद एक सामान्य द्वितीय श्रेणी (जनरल) कोच को हटाकर उसकी जगह एसी 3-टियर इकोनोमी कोच लगाया जाएगा। हालांकि, ट्रेन के कुल डिब्बों की संख्या में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।रेलवे के अनुसार यह व्यवस्था हावड़ा से चलने वाली ट्रेन संख्या 13029 में 21 जुलाई से 20 जनवरी तक, जबकि मोकामा से चलने वाली ट्रेन संख्या 13030 में 22 जुलाई से 21 जनवरी तक प्रभावी रहेगी।रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाते समय इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए समय से टिकट बुक कराएं। इस नई व्यवस्था से यात्रियों को अपेक्षाकृत कम किराए में एसी श्रेणी की आरामदायक यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा।
