श्रावणी मेला पर रेलवे की सौगात, झांसी–आसनसोल स्पेशल ट्रेन की सेवाएं बढ़ीं।

देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा, स्पेशल ट्रेन का संचालन विस्तारितश्रावणी मेले की भीड़ को।

कांवड़ियों और आम यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का फैसला, मार्ग, समय-सारिणी और ठहराव में कोई बदलाव नहीं

आसनसोल। श्रावणी मेला 2026 के दौरान सुल्तानगंज और देवघर जाने वाले कांवड़ियों तथा आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल ट्रेन (04185/04186) के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी आसनसोल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में दी।रेलवे के अनुसार, यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त मांग को देखते हुए स्पेशल ट्रेन की सेवाओं का विस्तार किया गया है। राहत की बात यह है कि ट्रेन के मार्ग, समय-सारिणी, ठहराव और कोच संरचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बीच रेल संपर्क पहले की तरह सुचारु बना रहेगा।रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन संख्या 04185 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल) का संचालन 29 जुलाई, 2, 5, 9, 12, 16, 19, 23, 26 एवं 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा।वहीं ट्रेन संख्या 04186 (आसनसोल–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल) 30 जुलाई, 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24, 27 एवं 31 अगस्त 2026 को चलेगी।रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन तिथियों को ध्यान में रखते हुए समय रहते अपनी यात्रा की योजना और टिकट बुकिंग सुनिश्चित करें। रेलवे का मानना है कि इस विशेष व्यवस्था से श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को काफी राहत मिलेगी तथा यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *