जमुई के 10 स्कूल बने ‘सरस्वती विद्या निकेतन’, आधुनिक शिक्षा के नए दौर की शुरुआत।

विकसित भारत-समृद्ध बिहार’ विजन के तहत मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन, स्मार्ट क्लासरूम और आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे आदर्श विद्यालय।

जमुई, 19 जुलाई। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘विकसित भारत-समृद्ध बिहार’ के तहत जमुई जिले के 10 उच्च माध्यमिक विद्यालयों को ‘सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय)’ के रूप में विकसित कर रविवार को जनता को समर्पित किया गया। राज्यस्तरीय समारोह से मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से इन विद्यालयों का उद्घाटन किया।जमुई प्रखंड के सतायन स्थित नवस्थापित सरस्वती विद्या निकेतन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में अपर समाहर्ता रविकांत सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केशरी, लोजपा जिलाध्यक्ष जीवन जी समेत कई जनप्रतिनिधि, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस दौरान स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया गया तथा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान का संदेश दिया गया।अपर समाहर्ता रविकांत सिन्हा ने कहा कि ये आदर्श विद्यालय ग्रामीण विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देंगे और शिक्षा को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, आधुनिक प्रयोगशालाएं, ई-लाइब्रेरी, खेल सुविधाएं, साप्ताहिक मूल्यांकन, करियर काउंसलिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की आधारभूत तैयारी जैसी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।जिले के जमुई, अलीगंज, सिकंदरा, लक्ष्मीपुर, बरहट, गिद्धौर, सोनो, चकाई, खैरा और झाझा प्रखंड के चयनित विद्यालय अब ‘सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय)’ के नाम से जाने जाएंगे। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक प्रखंड में गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि सरकारी विद्यालय भी उत्कृष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *