गादी टेलवा में शव गांव पहुंचते ही टूटा जर्जर चबूतरा, बड़ा हादसा टला। simultla news

बारिश से बचाने के लिए चबूतरे पर रखा गया था शव, मौजूद ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान।

गादीटेलवा में बड़ा हादसा टला, शव के पास मौजूद लोगों ने भागकर बचाई जान।

Gaditelwa news सिमुलतला (जमुई)। सिमुलतला थाना क्षेत्र के टेलवा पंचायत अंतर्गत गादीटेलवा गांव के हरिजन टोला (वार्ड संख्या-11) में सोमवार रात करीब नौ बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बारिश के बीच मृतका के शव को सुरक्षित रखने के लिए पुराने जर्जर छतदार चबूतरे पर रखा गया था, तभी वह अचानक भरभराकर गिर पड़ा। राहत की बात रही कि समय रहते वहां मौजूद लोग बाहर निकल गए, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मुकेश मोहली की पत्नी चांदनी कुमारी की दो दिन पूर्व चकाई में हुए सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सोमवार रात जब उनका शव गांव पहुंचा तो बारिश के कारण परिजनों ने अंतिम संस्कार से पहले शव को गांव के पुराने छतदार चबूतरे में रख दिया।मृतका को अंतिम श्रद्धांजलि देने और शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार वहां मौजूद थे। इसी दौरान वर्षों से जर्जर हो चुका चबूतरा अचानक भरभराकर ढह गया। उस समय धर्म मोहली, जुगल मोहली, जीतन मोहली, झूपर मोहली, मुकेश मोहली समेत कई लोग वहीं मौजूद थे। चबूतरा गिरते ही सभी लोग तेजी से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।घटना के बाद गांव में पहले से व्याप्त शोक के माहौल के बीच दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने जर्जर सार्वजनिक संरचनाओं की अनदेखी पर चिंता जताते हुए प्रशासन से ऐसे भवनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *