संसद में NEET पेपर लीक पर घमासान, राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप; राज्यसभा में ‘वंदे मातरम्’ संशोधन विधेयक पेश।

विपक्ष ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित।

संसद के मानसून सत्र में शुक्रवार को NEET पेपर लीक मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विपक्षी सांसदों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और “Dismiss Pradhan” के नारे लगाए।

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि सरकार सदन में NEET पेपर लीक मामले पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने विपक्ष से सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील करते हुए कहा कि राहुल गांधी अपने सांसदों को समझाएं ताकि चर्चा हो सके।वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें सदन में बोलने का अवसर नहीं दिया गया और उनका माइक्रोफोन बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाया नहीं जाता, तब तक विपक्ष इस मुद्दे पर समझौता नहीं करेगा।इस बीच, संसद के बाहर विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई। प्रदर्शन के दौरान कई सांसद “Dismiss Pradhan” लिखे बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे।उधर, राज्यसभा में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य ‘वंदे मातरम्’ को कानूनी संरक्षण देना बताया गया है। प्रस्तावित संशोधन के अनुसार, ‘वंदे मातरम्’ के गायन में जानबूझकर बाधा डालना या उसका अपमान करना दंडनीय अपराध माना जाएगा। हालांकि, यह विधेयक अभी पारित नहीं हुआ है।संसद में लगातार हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *