NEET छात्रों के समर्थन में झाझा की सड़कों पर उतरे लोग, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग JHAJHA NEWS

रिपोर्ट पीयूष कुमार ।

दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में झाझा में प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ फूटा आक्रोश।

झाझा में छात्रों के समर्थन में धरना, प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई।

SKN BHARAT दिल्ली में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में झाझा में प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठीझाझा (जमुई):दिल्ली में NEET परीक्षा से जुड़े छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को जमुई जिले के झाझा में छात्रों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों के समर्थन में धरना देते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रों के साथ न्याय की मांग उठाई।धरना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अपनी मांगों को शांतिपूर्ण ढंग से रखने वाले छात्रों पर पुलिस बल का प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने सरकार से छात्रों की समस्याओं का समाधान करने तथा दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर भी नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाबदेही निभानी चाहिए और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।वक्ताओं ने कहा कि यदि छात्रों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, युवा एवं स्थानीय लोग शामिल हुए और छात्रों के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाई।

में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में झाझा में धरना-प्रदर्शन करते छात्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता। प्रदर्शन के दौरान छात्रों के समर्थन में नारेबाजी के साथ प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *