
बांका। चांदन प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रीति कुमारी के नेतृत्व में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अजीत कुमार ने किया।शिविर में बीडीओ अजीत कुमार ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। साथ ही प्रखंड कार्यालय के कई पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया। शिविर में कुल 11 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।इस अवसर पर बीडीओ अजीत कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है। ऐसे शिविरों का आयोजन वर्ष में कम-से-कम दो बार होना चाहिए ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। उन्होंने लोगों से अधिक-से-अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि दुर्घटना, प्रसव एवं गंभीर बीमारियों के दौरान रक्त की आवश्यकता पड़ती है और रक्तदान किसी की जान बचा सकता है।शिविर का संचालन कर रहे चिकित्सक डॉ. शशिकांत कुमार ने बताया कि सभी विभागों एवं जनप्रतिनिधियों को रक्तदान शिविर में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया था। बीडीओ एवं प्रखंड प्रशासन का पूरा सहयोग मिला, जिससे शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।उन्होंने बताया कि चांदन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में डॉ. प्रीति कुमारी

