पूजा हत्याकांड में फैसला 1 अगस्त को, पूरा हुआ ट्रायल; अदालत के निर्णय पर टिकीं सबकी निगाहें।

पश्चिम चंपारण न्यूज़ skn bharat सच की नजर

पूजा हत्याकांड में अब फैसले की बारी, 1 अगस्त को अदालत सुनाएगी निर्णय।

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के चर्चित वाल्मीकिनगर पूजा देवी हत्याकांड में अदालत में ट्रायल पूरा हो गया है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ, बगहा मानवेंद्र मिश्रा की अदालत ने मामले में फैसला सुनाने के लिए 1 अगस्त 2026 की तिथि निर्धारित की है। मामला वाल्मीकिनगर थाना कांड संख्या 15/2025 से जुड़ा है। इसमें आरोपी अजय सिंह उर्फ कृष्ण कुमार सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(2) के तहत आरोप तय किए गए हैं।

अभियोजन के अनुसार, 26 जनवरी 2025 की शाम पूजा देवी अपने घर से लापता हो गई थीं। परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान उनके आरोपी के साथ देखे जाने की जानकारी सामने आई। आरोप है कि आरोपी पूजा देवी से फोन पर संपर्क में रहता था और उन्हें धमकाता भी था।जांच के दौरान पूजा देवी का मोबाइल फोन एक अन्य व्यक्ति के पास मिला। पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि मोबाइल फोन आरोपी ने उसके पास पहुंचाया था। इसके अगले दिन त्रिवेणी नहर से पूजा देवी का शव बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से आठ गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट, सीडीआर, मोबाइल जब्ती समेत 10 महत्वपूर्ण दस्तावेज अदालत में प्रस्तुत किए गए। वहीं, आरोपी ने खुद को निर्दोष बताया है।ट्रायल पूरा होने के बाद अब अदालत के फैसले का इंतजार है। 1 अगस्त को पूजा देवी हत्याकांड में कोर्ट का फैसला आने की संभावना है। फैसले को लेकर पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों की निगाहें अदालत पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *