बिहार के रेल यात्रियों की समस्याओं को लेकर दो प्रमुख संगठनों ने मिलाया हाथ।

Oplus_16908288

34वें राज्यस्तरीय सम्मेलन में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्री हितों को लेकर बनी साझा रणनीति।

पटना। बिहार डेली पैसेंजर्स एसोसिएशन (BDPA) के 34वें राज्यस्तरीय सम्मेलन में राज्य के रेल यात्रियों की समस्याओं और सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। सम्मेलन में बिहार रेल यूजर्स एसोसिएशन की टीम भी शामिल हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन फुलवारीशरीफ के विधायक श्याम रजक ने किया, जबकि विवेक ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।सम्मेलन की सबसे अहम उपलब्धि बिहार रेल यूजर्स एसोसिएशन और बिहार डेली पैसेंजर्स एसोसिएशन का रेल यात्री हितों से जुड़े मुद्दों पर एक मंच पर आना रहा। दोनों संगठनों ने बिहार के रेल ढांचे को मजबूत करने और यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।संगठनों ने कहा कि बिहार के लाखों दैनिक रेल यात्रियों की समस्याओं को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके तहत नए रेल कॉरिडोर, समयबद्ध ट्रेन परिचालन और बेहतर स्टेशन सुविधाओं की मांग को मजबूती से उठाने का निर्णय लिया गया।लेट-लतीफी पर अंकुश और यात्री सुविधाओं की मांगबैठक में ट्रेनों की लेट-लतीफी पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, स्टेशनों पर स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त शेड और बेहतर शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा बिहार के प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ने के लिए अतिरिक्त मेमू और लोकल ट्रेनों के परिचालन की मांग भी की गई।महिला यात्रियों की सुरक्षा और रात में चलने वाली ट्रेनों में सुरक्षा मानकों को और कड़ा करने पर भी विशेष जोर दिया गया।दोनों संगठनों ने कहा कि बिहार में रेल यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यात्री सुविधाओं और ट्रेन सेवाओं का विस्तार बेहद जरूरी है। उन्होंने रेल मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों के समक्ष इन मांगों को मजबूती से रखने का निर्णय लिया।विधायक श्याम रजक ने दिया भरोसासम्मेलन के समापन पर विधायक श्याम रजक ने दोनों संगठनों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े रेल मुद्दों को शासन-प्रशासन और रेल मंत्रालय के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा।सम्मेलन में मौजूद प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि दोनों संगठनों के संयुक्त प्रयास से बिहार के रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और लंबित रेल परियोजनाओं व यात्री सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर तेजी से कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *