बांकीपुर में BJP का तीन दशक पुराना किला ध्वस्त, जन सुराज की ऐतिहासिक जीत पर पूर्णिया में जश्नलोकेशन : पूर्णिया |

पूर्णिया | रिपोर्ट : हसन अनवर

पूर्णिया। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज ने भारतीय जनता पार्टी के लंबे समय से चले आ रहे दबदबे को तोड़ते हुए विधानसभा में पहली बार जीत का खाता खोल दिया। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को हराकर यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

प्रशांत किशोर की जीत की खबर मिलते ही पूर्णिया में जन सुराज के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। मधुबनी स्थित जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। मौके पर पार्टी नेताओं और समर्थकों ने इसे जन सुराज के लिए नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत बताया।जन सुराज के जिलाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मोहन कुमार ने कहा कि बांकीपुर का जनादेश जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को आईना दिखाने का काम किया है। यह परिणाम बिहार की राजनीति में बदलाव की नई दिशा का संकेत है।बांकीपुर उपचुनाव में मिली जीत को जन सुराज के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह पार्टी की विधानसभा में पहली चुनावी जीत है।पूर्णिया में जश्न, बांकीपुर के नतीजे ने बढ़ाया जन सुराज का उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *