Headlines

डीएम की पहल पर सुबह 6 बजे से विशेष स्वच्छता अभियान, समाहरणालय परिसर से होगा शुभारंभ।

जमुई। जिला पदाधिकारी की विशेष पहल पर रविवार की सुबह 6 बजे समाहरणालय परिसर से विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच को मजबूत करना और आम लोगों को स्वच्छता अभियान से सक्रिय रूप से जोड़ना है।

अभियान के माध्यम से स्वच्छता को केवल सरकारी जिम्मेदारी न मानकर इसे जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़े और साफ-सफाई को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए।जिला प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण पहल में मीडिया की भूमिका को भी अहम बताया है। अभियान के शुभारंभ के अवसर पर जिले के सभी सम्मानित मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। प्रशासन ने मीडिया बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर अभियान को नई ऊर्जा प्रदान करने तथा अपने प्रभावी माध्यमों से स्वच्छता का संदेश जन-जन और हर घर तक पहुंचाने की अपील की है।सुबह 6 बजे से शुरू होने वाले इस विशेष अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ और सुंदर जमुई की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *