JAMUI NEWS skn bharat
riport: बाबर अंसारी।





जमुई, 19 अगस्त 2026: स्टार्टअप इंडिया की ‘तेजस’ पहल के तहत जिला उद्योग केंद्र, जमुई एवं राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जमुई के संयुक्त तत्वावधान में 20 एवं 21 अगस्त को दो दिवसीय उद्यमिता एवं नवाचार कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम का उद्घाटन 20 अगस्त को जिलाधिकारी, जमुई द्वारा किया जाएगा। इसी दौरान जिले के युवाओं के लिए विशेष हैकाथॉन प्रतियोगिता का शुभारंभ भी होगा।कार्यशाला में उद्यमिता विकास, स्टार्टअप मार्गदर्शन, नवाचार, सरकारी योजनाओं, डीपीआईआईटी मान्यता, वित्तपोषण के अवसर, बाजार संपर्क तथा ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ODOP) सहित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।जमुई में कृषि एवं कृषि आधारित उद्योग, वन उत्पाद, हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण और पर्यटन के क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं को उद्यमिता से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उद्देश्य जिले के युवाओं, विद्यार्थियों और नवाचारकर्ताओं को स्थानीय संसाधनों पर आधारित टिकाऊ एवं बाजारोन्मुख उद्यम स्थापित करने के लिए मार्गदर्शन और संस्थागत सहयोग उपलब्ध कराना है।यह पहल ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत@2047’ के विजन के अनुरूप जिले में रोजगार, स्वरोजगार और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
