



26वें बिहार अवॉर्ड समारोह-2026 में ‘बेस्ट यूथ ऑफ द ईयर’ सम्मान से होंगे सम्मानित
पटना/बिहार। बिहार की धरती के अंतरराष्ट्रीय गौरव और युवा प्रतिभाओं के प्रेरणास्रोत अमित कुमार को उनके खेल, सामाजिक सेवा और युवा प्रतिभाओं के उत्थान में उल्लेखनीय योगदान के लिए 26वें एडिशन बिहार अवॉर्ड सेरेमनी-2026 में प्रतिष्ठित ‘विवेकानंद अवॉर्ड—बेस्ट यूथ ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया जाएगा।अमित कुमार ने ताइक्वांडो के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। वे International 4th Dan Black Belt, South Korea प्राप्त हैं तथा WTF (World Taekwondo Federation) से मान्यता प्राप्त खिलाड़ी हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और Foreign Master के रूप में उन्होंने बिहार और झारखंड सहित देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है।खेल के साथ-साथ अमित कुमार सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े हुए हैं। वे Paralympic Community Coach, Bihar के रूप में दिव्यांग खिलाड़ियों और प्रतिभाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा ‘Bihar Village Gold Khoj’ अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।अमित कुमार का मानना है कि ग्रामीण और दिव्यांग प्रतिभाओं को यदि सही प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वे राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का गौरव बढ़ा सकते हैं।

उनकी खेल उपलब्धियों, समाज सेवा, युवा मार्गदर्शन और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। ‘Excellence, Dedication and Service to Youth & Community’ की भावना को समर्पित यह सम्मान अमित कुमार की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ने वाला है।

