
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तेज की तैयारियां, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
SKN Bharat Sach Ki Nazar | बिहार की खबर, सच की नजर
पटना। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 9 नवंबर 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुश्री शैलजा ने अपने क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का भौतिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नगर एसपी ने छठ घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों, सुरक्षा व्यवस्था तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।छठ महापर्व के दौरान घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण चुनौती होती है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने तथा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता से जुटा हुआ है।नगर एसपी पूर्वी शैलजा के निरीक्षण का उद्देश्य घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाना है।फिलहाल पटना पुलिस का लक्ष्य है कि छठ महापर्व श्रद्धा, आस्था और सुरक्षा के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो तथा छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।SKN Bharat Sach Ki Nazar | बिहार की खबर, सच की नजर
पटना पुलिस अलर्ट: नगर एसपी पूर्वी शैलजा ने छठ घाटों का किया निरीक्षण।
