
सिमुलतला स्टेशन पर मिला लापता इरशादमाता-पिता ने बेटे को गले लगाकर जताई खुशी

खबर का असर: लापता इरशाद अंसारी सिमुलतला रेलवे स्टेशन पर मिला, परिजनों से हुआ मिलनउपशीर्षक:30 जून से लापता था इरशाद, सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे स्टेशन
खबर:बांका/
सिमुलतला: 30 जून से लापता चल रहा इरशाद अंसारी आखिरकार सिमुलतला रेलवे स्टेशन पर सकुशल मिल गया। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत स्टेशन पहुंचे और इरशाद को अपने साथ घर ले गए।बेटे को सुरक्षित देखकर माता-पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। कई दिनों से चिंतित परिवार ने राहत की सांस ली और सभी लोगों का आभार जताया जिन्होंने बच्चे की तलाश में सहयोग किया।एसकेएन भारत – सच की नजर द्वारा इरशाद के लापता होने की खबर प्रकाशित किए जाने के बाद यह सूचना तेजी से लोगों तक पहुंची। इसके बाद मिली जानकारी के आधार पर इरशाद को सिमुलतला रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया।एसकेएन भारत – सच की नजर परिवार की ओर से सभी सहयोगियों, पाठकों और दर्शकों का धन्यवाद, जिनके सहयोग और सतर्कता से एक परिवार की खुशियां वापस लौट सकीं।



