Headlines

टेलवा बाजार से सियांटांड़ मोड़ तक जर्जर सड़क पर भाकपा माले का विरोध, जल्द मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी।

झाझा/जमुई। टेलवा बाजार से सियांटांड़ मोड़ तक लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर भाकपा माले ने सरकार और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताई है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आम लोगों, छात्रों, किसानों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।भाकपा माले झाझा प्रखंड सचिव कंचन रजक ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान स्थानीय विधायक ने सड़क की मरम्मत कराने का वादा किया था, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद भी अब तक कोई कार्य शुरू नहीं किया गया। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।उन्होंने कहा कि यह सड़क टेलवा हॉल्ट रेलवे स्टेशन तक पहुंचने का महत्वपूर्ण मार्ग है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसका उपयोग करते हैं। बावजूद इसके सड़क की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है।भाकपा माले ने मांग की है कि टेलवा बाजार से सियांटांड़ मोड़ तक सड़क की अविलंब मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आंदोलन चलाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की होगी।इस अवसर पर संजय वर्णवाल, गुड्डू रजक, राहुल कुमार, छोटेलाल, गुलटन वर्मा एवं महेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।रिपोर्ट : एसकेएन भारत – सच की नज़रस्लग : जर्जर सड़क को लेकर भाकपा माले का विरोध

SKNBharat #SachKiNazar #JhajhaNews #JamuiNews #BiharNews #CPIML #RoadIssue #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *