


लोकेशन: पश्चिम चंपारणरिपोर्ट: मोहम्मद इम्तियाज
तेंदुए ने महिला पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल; इलाज के बाद खतरे से बाहर।@

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से बड़ी खबर है, जहां नौरंगिया थाना क्षेत्र में सरेह में गई एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।खबर:बगहा। नौरंगिया थाना क्षेत्र के पटेशरा गांव के सरेह में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला की पहचान पटेशरा गांव निवासी उपेंद्र राम की 22 वर्षीय पत्नी सविता कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सविता कुमारी सरेह में गई थी। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनरक्षक विकास कुमार घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. रामप्रवेश भारती ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। फिलहाल महिला का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है।घटना के बाद पटेशरा गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर भय बना हुआ है। वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में निगरानी कर रही है।

