Headlines

मोहर्रम कों लिकर सिमुलतला थानाध्यक्ष रूबी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने कई गांवों का किया भ्रमण, अफवाह फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी।

सिमुलतला (जमुई) से विशेष रिपोर्ट | SKN भारत – सच की नज़रमुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सिमुलतला थाना पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में सोमवार को सिमुलतला थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर शांति, भाईचारे और आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की।फ्लैग मार्च का नेतृत्व सर्किल इंस्पेक्टर अरुण सिंह ने किया, जबकि सिमुलतला थाना प्रभारी रूबी कुमारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस टीम ने कानोडीह, ठेढ़री, पुरनकाडीह, गोंदिया, बथनावरन तथा टेलवा सहित कई गांवों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों का विश्वास मजबूत करने का प्रयास किया।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्पष्ट संदेश दिया कि मुहर्रम का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली किसी भी गतिविधि से दूर रहने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ प्रशासन द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी नीलम कुमारी, आयुषी कुमारी, सीताराम यादव समेत कई अधिकारी एवं जवान शामिल रहे। पुलिस की इस सक्रिय पहल का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।मुहर्रम को लेकर प्रशासन की यह पहल न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास है, बल्कि समाज में विश्वास, भाईचारा और सामुदायिक एकता को भी सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।रिपोर्ट: बाबर अंसारी| SKN भारत – सच की नज़र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *