रिपोर्ट बाबर अंसारी जमुई ।






सिमुलतला का 17वां स्थापना दिवस: पूर्व छात्रों की सफलता से जगमगाया सिमुलतला; शास्त्रीय धुनों और लोकनृत्य के रंगों में रंगे छात्र।

सिमुलतला आवासीय विद्यालय का 17वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्नजमुई/झाझा | एसकेएन भारत बिहार के गौरव और प्रतिभाओं के गढ़ सिमुलतला आवासीय विद्यालय का 17वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य आकर्षण संस्थान के वे पूर्ववर्ती छात्र (Alumni) रहे, जिन्होंने देश-विदेश और प्रशासनिक सेवाओं में विद्यालय का परचम लहराया है।दीप प्रज्वलन और नए परिसरों का उद्घाटनसमारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी श्री नवीन, पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत दयाल, प्राचार्य श्री शुभम कुमार, सेवानिवृत्त कर्नल बजरंग बिहारी सिंह तथा पूर्व प्राचार्य डॉ. शंकर कुमार व डॉ. राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान ‘SAV ALUMNI Association’ के नए कार्यालय और वॉलीबॉल कोर्ट का भी उद्घाटन किया गया।सांस्कृतिक संध्या: लोक कला और शास्त्रीय धुनों से सजा मंचकार्यक्रम के द्वितीय सत्र में छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का जलवा बिखेरा। मंच संचालन विद्यार्थी श्रद्धा, अर्पिता, आर्या, स्वाति और आदित्य ने किया। गणेश वंदना से शुरू हुए इस सांस्कृतिक सफर में छात्रों ने राग देस में शास्त्रीय गायन, बिहार गौरव गान और देवी स्तुति की प्रस्तुति दी। बाल कलाकारों ने तीन ताल में तबला वादन से समां बांध दिया।इसके अलावा बिदेशिया नृत्य, नचारी, कजरी, मयूर नृत्य, गोदना, राजस्थानी और झूमर नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां हुईं। बॉलीवुड क्लासिकल शैली में ‘जय जय शिव शंभू’ और शिव स्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।साइबर सुरक्षा की सीख, 11 सूत्रीय संकल्प और पौधारोपणडीएम श्री नवीन ने कहा कि सिमुलतला का अनुशासित और संस्कारयुक्त माहौल प्रतिभाओं को वैश्विक पटल पर चमकाने में सक्षम है। एसपी विश्वजीत दयाल ने बच्चों और अभिभावकों के साथ साइबर सिक्योरिटी तथा करियर टिप्स साझा किए। बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर 11-सूत्रीय संकल्प लिया गया और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा परिसर में पौधारोपण किया गया।कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां * पूर्व छात्रों का सम्मान: UPSC, BPSC, रक्षा सेवाओं (सेना, नौसेना, वायुसेना), आंतरिक/वाह्य सुरक्षा, चिकित्सा और शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में कार्यरत पूर्व विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। * पत्रिका का विमोचन: विद्यार्थियों द्वारा हस्तलिखित पत्रिका ‘नवांकुर बिहार’ के 12वें संस्करण का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। * वार्षिक रिपोर्ट: प्राचार्य ने BSEB की बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय के लगातार टॉप करने के स्वर्णिम इतिहास को रेखांकित किया।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक और प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।
