Headlines

जनता दरबार में गरजे डीएम, लापरवाही पर सख्त चेतावनी।

skn bharat सच की नजर

आज की इस क्लोजिंग खबर

भूमि विवाद, बैंक ऋण और आपदा राहत के 13 मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देशजमुई, 08 जून। आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकार की महत्वाकांक्षी “सात निश्चय-3” योजना को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से सोमवार को जिला पदाधिकारी नवीन ने जनता दरबार आयोजित कर लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, आपदा राहत और बैंक ऋण से संबंधित कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए।जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम लोगों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी को संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया।बैंक ऋण से संबंधित शिकायतों पर डीएम ने अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश देते हुए कहा कि स्वरोजगार एवं कल्याणकारी योजनाओं के तहत आने वाले ऋण आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए। वहीं आपदा प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत और मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।डीएम ने कहा कि जनता दरबार में प्राप्त सभी 13 आवेदनों की पारदर्शी एवं समयबद्ध समीक्षा की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों के निष्पादन में शिथिलता पाए जाने पर जिम्मेदार पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।जिला प्रशासन की सक्रियता और त्वरित पहल से जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने संतोष व्यक्त किया और अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई।स्कैन भारत विशेष: “जनता की चौखट पर प्रशासन, समस्याओं के समाधान को लेकर डीएम का सख्त संदेश।”

भूमि विवाद, बैंक ऋण और आपदा राहत के 13 मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश





One thought on “जनता दरबार में गरजे डीएम, लापरवाही पर सख्त चेतावनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *