स्थान: बेलदौर, खगड़ियारिपोर्टर: नैयर आलमखगड़िया (बेलदौर)। खगड़िया जिला के बेलदौर में खेल के मैदान को बचाने के लिए शुरू हुआ आंदोलन अब बेहद उग्र हो चुका है।
गांधी हाई स्कूल मैदान में आउटडोर स्टेडियम और स्विमिंग पूल निर्माण के विरोध में चल रहे अनशन को अब राजनीतिक समर्थन मिल गया है। आंदोलन के समर्थन में उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज बेलदौर-आलमनगर मुख्य मार्ग को गांधी हाई स्कूल के पास पूरी तरह जाम कर दिया। इस चक्काजाम और भीषण गर्मी के कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।”खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”इस बड़े प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता मिथिलेश कुमार निषाद ने प्रशासन और स्थानीय राजनीति पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक सोची-समझी “राजनीति के तहत” बेलदौर मुख्यालय के इस एकमात्र खेल मैदान को आम जनता और युवाओं से छीना जा रहा है।कांग्रेस नेता मिथिलेश निषाद ने कहा:”हमें आउटडोर स्टेडियम के निर्माण से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन यहाँ स्विमिंग पूल बनाना कहीं से भी सही नहीं है। स्विमिंग पूल बनने से इस ऐतिहासिक मैदान की उपयोगिता पूरी तरह खत्म हो जाएगी। यही एकमात्र मैदान है जहाँ क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमी और युवा खिलाड़ी पसीना बहाते हैं और सेना की बहाली के लिए दौड़ते हैं। उनके हक पर डाका कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”बाजार में घूम-घूम कर दुकानें कराईं बंद, प्रशासन को खुली चुनौतीसड़क पर उतरने से पहले आंदोलनकारियों ने बेलदौर बाजार में घूम-घूमकर सभी दुकानों को बंद कराया और इस मुहिम के लिए स्थानीय दुकानदारों का समर्थन मांगा। बाजार बंद पूरी तरह सफल रहा।आंदोलनकारियों ने साफ शब्दों में प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक जिला या अनुमंडल स्तर के कोई बड़े अधिकारी मौके पर आकर इस मुद्दे पर सकारात्मक और लिखित ठोस आश्वासन नहीं देते, तब तक यह चक्काजाम और आंदोलन खत्म नहीं होगा।मौके पर डटे रहे कई दिग्गजइस प्रदर्शन में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता मिथिलेश निषाद के अलावा, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार, बेलदौर नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सूरज कुमार समेत भारी संख्या में स्थानीय युवा, खिलाड़ी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर है।
