Headlines

अति नक्सल प्रभावित रहे गुरमाहा में 21 जून को जिला प्रशासन आयोजित करेगा भव्य ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ कार्यक्रम।

जब समाज बंदूकों की जगह योग के आसन और नशे की जगह अच्छे स्वास्थ्य का संकल्प लेता है, तो इतिहास बदल जाता है। जमुई का गुरमाहा आज देश को यही संदेश दे रहा है।”

Skn bharat each ki bazar समाचार

जमुई।बिहार के जमुई जिले का ‘गुरमाहा’ क्षेत्र, जो कभी लाल आतंक और भीषण नक्सली गतिविधियों के गढ़ के रूप में देश-दुनिया में कुख्यात था, आगामी 21 जून को एक नए और स्वर्णिम इतिहास का गवाह बनने जा रहा है। जिस गुरमाहा के मैदान में कभी भाकपा माओवाद का 9वां कांग्रेस अधिवेशन हुआ था और जहाँ युवाओं को हिंसक अभियानों की ट्रेनिंग दी जाती थी, उसी मैदान से इस बार ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर शांति, आरोग्य और सद्भाव का शंखनाद होगा।​जिला प्रशासन द्वारा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तत्वाधान में यहाँ एक भव्य और ऐतिहासिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अनूठे और परिवर्तनकारी आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैद है। कल खुद प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने गुरमाहा का विस्तृत दौरा कर आयोजन स्थल की तैयारियों का जायजा लिया और युद्ध स्तर पर काम शुरू करवा दिया है।​खौफ के साए से बाहर निकला गुरमाहा, ग्रामीणों में जश्न का माहौलदशकों तक बंदूकों के साए और खौफ में जीने वाले गुरमाहा के स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं के बीच इस आयोजन को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनके क्षेत्र की पहचान इस तरह सकारात्मक रूप में बदलेगी। विकास और शांति की इस नई बयार से लोग अत्यंत आशान्वित हैं।​”जनता के जख्मों पर आत्मीयता का मरहम लगाना हमारी प्राथमिकता” : जिला पदाधिकारीइस ऐतिहासिक पहल पर अपने विचार साझा करते हुए जिला पदाधिकारी (DM) ने बेहद संवेदनशील संदेश दिया। उन्होंने कहा, “बरसों तक नक्सलवाद के खौफ और सामाजिक अलगाव को झेलने वाली गुरमाहा की जनता के जख्मों पर आत्मीयता का मरहम लगाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारा प्रयास सिर्फ बुनियादी सुविधाएं जैसे सड़क, बिजली और पानी पहुंचाना ही नहीं है, बल्कि हर नागरिक के उत्तम स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित व समृद्ध वातावरण तैयार करना है।”​डीएम ने दृढ़ता से कहा कि यह आयोजन इस बात का जीवंत प्रमाण है कि अब गुरमाहा की हवाओं में अशांति और भय की कोई जगह नहीं है; अब यहाँ सिर्फ आरोग्यता, सद्भाव और अपनेपन का अहसास घुलेगा।​नशे के खिलाफ युवा लेंगे संकल्प, जुटेंगे कई दिग्गजइस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केवल योगाभ्यास ही नहीं होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को नशे की लत से दूर रहने और अपनी ऊर्जा को देश व समाज के रचनात्मक कार्यों में लगाने का महा-संकल्प भी दिलाया जाएगा।​इस ऐतिहासिक क्षण को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जमुई की विधायक सह माननीय उद्योग एवं खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, जिले के सभी विधायकों, माननीय सांसद और प्रभारी मंत्री को सादर आमंत्रित किया जा रहा है। प्रशासन ने स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और मीडिया कर्मियों से इस गरिमामयी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है ताकि गुरमाहा की धरती से उठने वाली शांति की यह गूंज पूरे देश के लिए एक अनुकरणीय मिसाल बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *