सिमुलतला से 9 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर मासूम लापता, चार दिनों से रो-रोकर बेटे को तलाश रहे परिजन।

बाजार गई बहन के पीछे घर से निकला था बच्चा, पुलिस ने शुरू की तलाश;।

गांव में चिंता का माहौल skn भारत | सच की नज़र | सिमुलतला।

सिमुलतला थाना क्षेत्र के पन्ना गांव से एक 9 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। बीते चार दिनों से परिजन अपने मासूम बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। बेटे की सलामती को लेकर माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।लापता बच्चे के पिता दिलीप यादव ने सिमुलतला थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि उनका पुत्र अखिलेश कुमार (9 वर्ष) 21 जून की शाम लगभग 4:30 बजे अपनी बड़ी बहन सपना कुमारी के पीछे-पीछे चुपचाप सिमुलतला बाजार की ओर निकल गया था। बहन अपना काम पूरा कर घर लौट आई, लेकिन अखिलेश वापस नहीं आया। जब परिवार ने उसकी तलाश शुरू की तो वह कहीं नहीं मिला।परिजनों ने बताया कि अखिलेश मानसिक रूप से कमजोर है। उसके लापता होने के बाद परिवार ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के कई गांवों में लगातार खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। चार दिनों से पूरा परिवार गहरे सदमे में है और हर आने-जाने वाले से बेटे के बारे में जानकारी मांग रहा है।मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमुलतला पुलिस ने आवेदन दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन कर रही है और संभावित स्थानों की जांच की जा रही है।यदि किसी व्यक्ति को इस बच्चे के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तत्काल सिमुलतला थाना या उसके परिजनों को सूचना दें। आपकी एक सूचना एक परिवार की खुशियां वापस ला सकती है।— एसकेएन भारत | सच की नज़र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *