
सारण में भारतीय मोमिन फ्रंट की मासिक बैठक संपन्न, जयंती एवं पुण्यतिथि कार्यक्रम की घोषणासारण।
भारतीय मोमिन फ्रंट की सारण जिला इकाई की मासिक बैठक मदरसा रहमानिया, रसूलपुर खिड़कियां (थाना डेरनी) में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अली अब्बास ने की।बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संगठन ने घोषणा की कि 1 जुलाई को प्रातः 8 बजे मदरसा रहमानिया परिसर में समाज सुधारक अब्दुल कयूम अंसारी एवं वीर अब्दुल हमीद की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। वहीं 21 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे सैनिक विद्रोही एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय अब्दुल रहमान अंसारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा।बैठक के दौरान आरा में भरत तिवारी की कथित पुलिस हिरासत में हुई हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक सरोकारों तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर मनौवल आलम, डॉ. महबूब आलम, पंकज कुमार, मोलाजिम अली, मंजूर आलम, अब्दुल रशीद अंसारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।— एसकेएन भारत (SKN Bharat)
