
पटना। भारतीय मोमिन फ्रंट की मासिक बैठक गुरुवार को कर्पूरी ठाकुर पार्क (सब्जी मंडी), राजापुर, बोरिंग कैनाल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की सचिव श्रीमती इंदु देवी चंद्रवंशी ने की।बैठक में आरा में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि यह घटना पुलिस की साजिश का परिणाम है तथा इसे प्रशासन द्वारा की गई हत्या बताया। भारतीय मोमिन फ्रंट ने पूरे मामले की सीबीआई से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। बैठक के दौरान भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। निर्णय लिया गया कि 1 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे पार्टी कार्यालय में बाबाए कौम अब्दुल कयूम अंसारी तथा परमवीर अब्दुल हमीद की जयंती मनाई जाएगी।
