20 जुलाई को फिर थमेगी बर्द्धमान-झाझा मेमू, सिमुलतला समेत हजारों यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी।

SKN Bharat – सच की नज़र

रेलवे का ट्रैफिक ब्लॉक: बर्द्धमान-झाझा मेमू मधुपुर से ही लौटेगी, झाझा तक सेवा बंदमथुरापुर में तकनीकी कार्य का असर, बर्द्धमान-झाझा मेमू का परिचालन बदला

सिमुलतला। बर्द्धमान-झाझा रेलखंड पर सफर करने वाले हजारों दैनिक यात्रियों के लिए एक बार फिर परेशानी की खबर है। इस रूट की प्रमुख ट्रेन बर्द्धमान-झाझा-बर्द्धमान मेमू पैसेंजर (ट्रेन संख्या 63509/63510) आगामी 20 जुलाई को आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसके चलते सिमुलतला, झाझा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।रेलवे प्रशासन के अनुसार, मथुरापुर रेलवे स्टेशन पर आवश्यक तकनीकी एवं विकास कार्य के लिए दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसी कारण ट्रेन के परिचालन में बदलाव किया गया है।

निर्धारित व्यवस्था के अनुसार, बर्द्धमान से चलने वाली मेमू ट्रेन केवल मधुपुर स्टेशन तक ही जाएगी और वहीं से वापस बर्द्धमान लौट जाएगी। इस दौरान मधुपुर से झाझा के बीच ट्रेन का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।इस निर्णय का सबसे अधिक असर सिमुलतला क्षेत्र के दैनिक यात्रियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा, जो नियमित रूप से इस ट्रेन से आवागमन करते हैं। यात्रियों ने रेलवे से मांग की है कि ऐसे ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान वैकल्पिक रेल या बस सेवा की व्यवस्था की जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि 20 जुलाई को यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और आवश्यक होने पर वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *