लाहाबन–सिमुलतला रेलखंड पर अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला, ट्रेन की टक्कर से दो हिस्सों में बंटा शरीर।

दरभंगा–चारलापल्ली एक्सप्रेस के लोको पायलट ने दी सूचना, पहचान में जुटी पुलिस।

दरभंगा–चारलापल्ली एक्सप्रेस के लोको पायलट ने दी सूचना, पहचान में जुटी पुलिस।

सिमुलतला (जमुई)। आसनसोल रेल मंडल के जसीडीह–झाझा रेलखंड पर शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब लाहाबन और सिमुलतला स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। प्रारंभिक आशंका है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12:50 बजे डाउन दरभंगा–चारलापल्ली एक्सप्रेस (17008) के लोको पायलट ने किलोमीटर संख्या 339/10-08 के पास ट्रैक पर शव देखा और तत्काल इसकी सूचना लाहाबन स्टेशन मास्टर को दी।सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ तथा स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हादसा इतना भीषण था कि मृतक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया था। शव का धड़ रेलवे ट्रैक के अंदर, जबकि पैर ट्रैक के बाहर पड़े मिले।पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत होती है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया जारी थी।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि घटना दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *