
फलदार और छायादार पौधे रोपे गए, बच्चों को सौंपी गई पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी।

सिमुलतला (जमुई): पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 16वीं वाहिनी, सिमुलतला की ओर से नागवे गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में एसएसबी के जवानों, विद्यालय की शिक्षिकाओं और स्कूली बच्चों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।यह अभियान एसएसबी 16वीं वाहिनी के कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के दिशा-निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व कंपनी कमांडर प्रदीप कुमार बर्मन ने किया। पौधारोपण के दौरान जवानों और बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी ने मिलकर विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया।इस अवसर पर कंपनी कमांडर प्रदीप कुमार बर्मन ने बच्चों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं, बल्कि मानव जीवन की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना है। उन्होंने बच्चों से पौधों को अपना मित्र मानकर उनकी सुरक्षा करने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान एसएसबी जवानों ने रोपे गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी बच्चों को सौंपी और उन्हें नियमित रूप से पानी देने तथा पौधों की सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय क शिक्षिकाओं ने एसएसबी के इस सामाजिक एवं पर्यावरणीय पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।पौधारोपण अभियान के दौरान विद्यालय परिसर “हरियाली बचाओ, जीवन संवारो” के संदेश से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं, स्कूली बच्चे, ग्रामीण एवं एसएसबी के जवान बड़ी संख्या में उप
