सिमुलतला आवासीय विद्यालय का बदलेगा स्वरूप, डीएम ने विकास योजनाओं का किया ऐलान simultla news

simultla awasi Vidyalay news निरीक्षण के दौरान खेल मैदान, ओपन एयर थिएटर, प्रशासनिक भवन और वेटिंग लाउंज निर्माण की घोषणा; शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर।

सिमुलतला (जमुई): बिहार का प्रतिष्ठित और मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट माने जाने वाला सिमुलतला आवासीय विद्यालय अब विकास और आधुनिकीकरण की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। गुरुवार को जिलाधिकारी श्री नवीन ने विद्यालय परिसर का व्यापक निरीक्षण कर शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने विद्यालय के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।मीडिया से बातचीत में जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, सह-शैक्षणिक गतिविधियों और आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में शिक्षा मंत्री के दौरे के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुरूप विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के शारीरिक और सर्वांगीण विकास के लिए खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत पटना से आए आर्किटेक्ट्स और शिक्षा विभाग की टीम के साथ मिलकर नई विकास योजना तैयार की गई है।मुख्य घोषणाएंबालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग फुटबॉल मैदान का निर्माण।आधुनिक सुविधाओं से युक्त ओपन एयर थिएटर का निर्माण।विद्यालय प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए नए प्रशासनिक भवन का निर्माण।अभिभावकों की सुविधा के लिए सुसज्जित वेटिंग लाउंज की स्थापना।शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के माध्यम से स्थायी शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जारी, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था से शिक्षण कार्य सुचारु रूप से संचालित किया जाएगा।जिलाधिकारी ने विश्वास जताया कि इन योजनाओं के पूरा होने के बाद सिमुलतला आवासीय विद्यालय का गौरव और अधिक बढ़ेगा तथा यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्राचार्य शुभम शेखर, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा गैर-शैक्षणिक कर्मी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *