श्रावणी मेला: देवघर और सुल्तानगंज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, बढ़ेंगे ट्रेनों के ठहराव और लगेंगे अतिरिक्त कोच

आगामी श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम और सुल्तानगंज जाने वाले कांवरियों एवं यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने व्यापक रेल प्रबंध किए हैं। यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने जसीडीह एवं सुल्तानगंज स्टेशनों पर कई ट्रेनों के ठहराव समय में बढ़ोतरी, कुछ महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को नया ठहराव देने तथा चयनित ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य (जनरल) कोच लगाने का फैसला किया है। उपरोक्त जानकारी आसनसोल पीआरओ ने विज्ञप्ति जारी कर सोमवार को दिया।पूर्व रेलवे प्रशासन के अनुसार, 30 जुलाई से 29 अगस्त तक श्रावणी मेला अवधि के दौरान जसीडीह स्टेशन पर जिन मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का निर्धारित ठहराव 5 मिनट से कम है, उनका ठहराव समय बढ़ाकर अधिकतम 5 मिनट किया गया है।हालांकि, यात्रियों की गति और समय सारिणी को प्रभावित न करने के उद्देश्य से 11 प्रमुख प्रीमियम ट्रेनों को इस व्यवस्था से बाहर रखा गया है। इनमें राजधानी, वंदे भारत, दुरंतो, पूर्वा, जनशताब्दी, गरीब रथ, हमसफर और अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।गंगाजल उठाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुल्तानगंज स्टेशन पर भी विशेष व्यवस्था की गई है। 30 जुलाई से 28 अगस्त के बीच यहां निर्धारित ट्रेनों का ठहराव समय अस्थायी रूप से बढ़ाकर 5 मिनट किया जाएगा। इसके अलावा, मेला अवधि में इन तिथियों पर छह प्रमुख साप्ताहिक ट्रेनों को सुल्तानगंज में 2 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। यह अतिरिक्त समय का ठहराव 30 जुलाई से 27 अगस्त तक है।13423 भागलपुर–अजमेर एक्सप्रेस दोपहर 01:38 बजे आगमन और 01:40 बजे प्रस्थान।13429 मालदा टाउन–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस दोपहर 01:02 बजे आगमन और 01:04 बजे प्रस्थान।13430 आनंद विहार टर्मिनल–मालदा टाउन एक्सप्रेस शाम 05:55 बजे आगमन और 05:57 बजे प्रस्थान यह व्यवस्था 01 अगस्त से 22 अगस्त के लिए है।13424 अजमेर–भागलपुर एक्सप्रेस दोपहर 1:50 बजे आगमन और 1:52 बजे प्रस्थान यह व्यवस्था 01 अगस्त से 22 अगस्त तक के लिए है।15620 कामाख्या–गया एक्सप्रेस रात 12:11 बजे आगमन और 12:13 बजे प्रस्थान यह व्यवस्था 03 अगस्त से 24 अगस्त तक के लिए है।15619 गया–कामाख्या एक्सप्रेस शाम 05:45 बजे आगमन और 05:47 बजे प्रस्थान होगा। यह व्यवस्था 04 अगस्त से 25 अगस्त के लिए है।आम यात्रियों की राहत के लिए लगेंगे अतिरिक्त जनरल कोचअनारक्षित वर्ग के यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 29 और 30 जुलाई से अगस्त के अंत तक कई लोकप्रिय ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच जोड़ने का निर्णय इन ट्रेनों के लिए लिया गया है।* मिथिला एक्सप्रेस हावड़ा–रक्सौल–हावड़ा।* हावड़ा–मोकामा–हावड़ा एक्सप्रेस।* गंगासागर एक्सप्रेस सियालदह–जयनगर–सियालदह।* सियालदह–बलिया–सियालदह एक्सप्रेस।* मालदा टाउन–पटना–मालदा टाउन एक्सप्रेस।* मालदा टाउन–किऊल–मालदा टाउन एक्सप्रेस।रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन अस्थायी इंतज़ामों से श्रावणी मेले के दौरान देश के कोने-कोने से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *