
राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, मेधावी छात्रों और 23 लाभुकों को भी मिला सम्मान।

किशनगंज। बिहार सरकार के ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को खगड़ा स्थित सम्राट अशोक भवन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया।इस अवसर पर बिहार सरकार की पिछले 100 दिनों की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि, स्वास्थ्य, जीविका, नगर परिषद, ग्रामीण विकास, उद्योग, खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों, उद्यमियों, खिलाड़ियों तथा योजनाओं के लाभुकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। वहीं बहादुरगंज एवं कोचाधामन प्रखंड के 23 लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया गया।जिलाधिकारी नवीन कुमार ने सम्मानित सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका उत्कृष्ट कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सभी के समर्पण और सहयोग से ही संभव है तथा इसी भावना के साथ आगे भी कार्य करने की आवश्यकता है।
