चान्दवारी–भोरसार के बीच टूटा पुल बनकर हुआ चालू, आवागमन हुआ सामान्य banka news skn bharat

रिपोर्ट ,युधिष्ठिर ठाकुर भोरसार बांका।

चान्दवारी–भोरसार पुल चालू, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

चान्दवारी–भोरसार के बीच टूटा पुल बनकर हुआ चालू, आवागमन हुआ सामान्यचान्दन (बांका)। टेलवा बाजार से केन्दुआर जाने वाले मुख्य मार्ग पर चान्दवारी–भोरसार के बीच क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे आम लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। पुल के चालू होने से आसपास के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण पिछले कुछ समय से इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित था। ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर छात्रों, किसानों, व्यापारियों और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही थी।अब पुल का निर्माण पूरा होने और आवागमन सामान्य होने से टेलवा बाजार, चान्दवारी, भोरसार, केन्दुआर सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों का कहना है कि पुल के चालू होने से आवागमन सुगम होने के साथ-साथ स्थानीय बाजार और कारोबार को भी गति मिलेगी।स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण कार्य पूरा होने पर खुशी जताई और संबंधित विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि पुल का रखरखाव भी नियमित रूप से किया जाएगा, ताकि भविष्य में आवागमन की समस्या उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *