रिपोर्ट युधिष्ठिर कुमार ठाकुर बांका।



मथुरा मोड़ पर गूंजा आदिवासी संस्कृति का रंग, नृत्य-संगीत से झूम उठा चांदन।

बांका/चांदन। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को चांदन प्रखंड के मथुरा मोड़ पर आदिवासी समाज की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोगों ने अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोक कला का शानदार प्रदर्शन कर माहौल को उत्सवमय बना दिया।कार्यक्रम में बेलहर विधायक मनोज यादव के पहुंचते ही आदिवासी समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा और लोक संस्कृति के अनुरूप लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक नृत्य और संगीत की प्रस्तुति से पूरा परिसर झूम उठा।आदिवासी समाज के लोगों ने विधायक मनोज यादव का सम्मान करते हुए उन्हें प्रणाम किया और विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज की सदियों पुरानी परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे की खूबसूरत झलक देखने को मिली।मौके पर लोगों ने कहा कि आदिवासी दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति, परंपरा और पहचान को संरक्षित करने तथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण दिन है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे और पूरे उत्साह के साथ समारोह में भाग लिया।
