Headlines

सिमुलतला में भाजपा मंडल की बैठक, संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति।

रिपोर्ट बाबर अंसारी जमुई।

सिमुलतला/जमुई। जमुई जिले के सिमुलतला शिवालय परिसर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिमुलतला मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष घनश्याम वर्णवाल ने की। वहीं मंडल प्रभारी अभिषेक सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

में संगठन को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।मंडल प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 18 और 19 अगस्त को संत रविदास जी का अस्थि कलश सिमुलतला मंडल क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में दर्शन एवं पूजन के लिए रखा जाएगा। इसमें बस्तियाडीह, कटोरवा स्थित त्रिशूली मंदिर, सिमुलतला और टेलवा सहित अन्य स्थान शामिल हैं।बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने तथा सरल ऐप पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के लिए भी प्रेरित किया गया। इसके अलावा आगामी तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।मंडल अध्यक्ष घनश्याम वर्णवाल ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।बैठक में पप्पू सिंह, माधुरी सिंह, दिलीप सिंह, मंगल शर्मा, उत्तम सिंह, इंदुदेव यादव, आशीष विद्यार्थी, विकास पांडेय समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *