




देवघर/ सावन के पावन महीने में कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा के लिए करणी सेना की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक माह तक विशेष कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया है। शिविर में श्रद्धालुओं को 24 घंटे निःशुल्क सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।शिविर में कांवरियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए सेवा कार्य लगातार जारी है। करणी सेना के कार्यकर्ता दिन-रात श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए हैं।इसी क्रम में माननीय मंत्री निशिकांत दुबे जी ने सेवा शिविर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सेवा कार्य में जुटे लोगों की सराहना भी की।इस दौरान अमित रोज, बब्लू सिंह, प्रेम सिंह, सोनू सिंह और बादल सिंह सहित करणी सेना के अन्य कार्यकर्ता एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा और शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाई।करणी सेना की ओर से बताया गया कि यह सेवा शिविर प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा भाव को ध्यान में रखते हुए लगाया जाता है, जहां पूरे एक महीने तक 24 घंटे निःशुल्क सेवा जारी रहती है।

