





सुपौल | रिपोर्ट:- मोहम्मद नजीर आलम
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को सुपौल जिले के बलुआ पहुंचे। यहां पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने डॉ. मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू, पिपरा विधायक रामविलास कामत, त्रिवेणीगंज विधायक सोनम सरदार सहित कई जनप्रतिनिधि, नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर बलुआ में बनाए गए हेलीपैड पर उतरने के बाद वे बलुआ बाजार स्थित पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र के स्मृति स्थल पहुंचे। यहां डॉ. मिश्र के पुत्र एवं मंत्री नीतीश मिश्र ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रतिमा का अनावरण किया और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बलुआ में व्यापक तैयारियां की गई थीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई थी। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।कार्यक्रम के दौरान सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक सरथ आर.एस. सहित जिले के तमाम वरीय अधिकारी सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर मौके पर मुस्तैद रहे।प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 18 किलोमीटर लंबी कोसी-मेची लिंक परियोजना का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने परियोजना की प्रगति और निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारी अधिकारियों से ली। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ परियोजना को लेकर समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मुख्यमंत्री के बलुआ दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।
