









झाझा/जमुई। झाझा प्रखंड के कनौदी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में शनिवार, 22 अगस्त 2026 को देसुन हॉस्पिटल के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों की विभिन्न बीमारियों की जांच कर चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श दिया।शिविर में कैंसर, हृदय रोग, हड्डी रोग, किडनी स्टोन, पित्त की पथरी, ट्यूमर सहित अन्य गंभीर एवं सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिलने से शिविर में काफी संख्या में लोग पहुंचे।

स्वास्थ्य शिविर में डॉ. राजवंश एवं डॉ. शाहीन कुमार समेत चिकित्सा टीम ने मरीजों की जांच की। वहीं पैथोलॉजी जांच में दीपक कुमार एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सहयोग किया। आयोजन को सफल बनाने में पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय सहयोगियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना तथा गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान करना है। साथ ही पात्र मरीजों को आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत उपलब्ध उपचार सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर बेहद उपयोगी हैं। लोगों ने भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई।स्थान: पंचायत सरकार भवन, कनौदी पंचायत, बजरंगबली चौक के समीप।SKN भारत | सच की नज़र
