Headlines

सिमुलतला में गूंजा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जयघोष, राजा कोठी परिसर से निकली भव्य शोभायात्रा।

Simultla news skn bharat ।

सिमुलतला (जमुई)। भाद्रपद मास में सिमुलतला का ऐतिहासिक राजा कोठी परिसर शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रंग में भक्तिमय नजर आया। शंखनाद, वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक जयघोष के बीच जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ हुआ। इसके बाद भगवान श्रीराधा-कृष्ण की भव्य झांकी के साथ आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई।रथ पर भगवान राधा-कृष्ण का अलौकिक स्वरूप धारण किए नन्हे कलाकार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। शोभायात्रा के आगे-आगे भगवा ध्वज थामे मोटरसाइकिल सवार युवाओं का काफिला ‘हरे कृष्णा-हरे रामा’ के जयकारे लगाते हुए चल रहा था। गाजे-बाजे, नगाड़ों और धार्मिक उत्साह से पूरा सिमुलतला भक्तिरस में सराबोर हो उठा।भव्य शोभायात्रा का नेतृत्व सनातन धर्म महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पूज्य जयदेव जी महाराज ने किया। इस दौरान मुंगेर-जमुई को-ऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष श्रीकांत यादव, समाजसेवी डॉ. विजय यादव सहित स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। श्रीकृष्ण युवा क्लब के अध्यक्ष पवन यादव, सचिव योगेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष रामजतन लाल और अनिल यादव समेत कई युवाओं ने शोभायात्रा में सहभागिता निभाई।श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा को देखते हुए थानाध्यक्ष रूबी कुमारी पुलिस बल के साथ व्यवस्था संभालती नजर आईं।

दो दिनों तक चलेगा जन्मोत्सव,

आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। दो दिवसीय जन्मोत्सव के दौरान दोपहर में मटका फोड़ प्रतियोगिता, शाम को जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट लोगों का सम्मान समारोह तथा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायिका स्नेहा सोनल, निशा गुप्ता और टिंकू बाबा भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे।आधी रात को वैदिक विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।सिमुलतला बना कृष्ण भक्ति का केंद्रजन्माष्टमी को लेकर बांका और जमुई समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग सिमुलतला पहुंच रहे हैं। सड़कों पर आकर्षक सजावट और श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा इलाका उत्सवमय नजर आ रहा है। आयोजन ने सिमुलतला को एक बार फिर धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव के केंद्र के रूप में पहचान दिलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *