

Jmui news skn bharat सच की नज़र

चकाई (जमुई)। NH-333 चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के माधोपुर फुटानी चौक के समीप मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद रामसिंहडीह गांव में मातम पसरा हुआ है।मृतकों की पहचान रामसिंहडीह पंचायत के रामसिंहडीह (दास टोला) निवासी 21 वर्षीय सचिन कुमार और 22 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सचिन कुमार की शादी महज तीन महीने पहले ही हुई थी। उनकी असमय मौत से नवविवाहिता पत्नी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।पुनासी डैम से लौटने के दौरान हुआ हादसाजानकारी के अनुसार, चार दोस्त दो बाइकों पर सवार होकर देवघर जिले के पुनासी डैम घूमने गए थे। वापस लौटने के दौरान माधोपुर फुटानी चौक के पास आगे चल रहे एक वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर वाहन से जा टकराई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में टूट गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।एक ने मौके पर तो दूसरे ने इलाज के दौरान तोड़ा दमहादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सचिन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सूरज कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।पुलिस ने शुरू की जांचघटना की सूचना मिलते ही चंद्रमंडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों और दुर्घटना में शामिल वाहन की जानकारी जुटाने में लगी है।दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही रामसिंहडीह गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन है। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों युवकों की असमय मौत से पूरा गांव स्तब्ध है।
तीन महीने पहले हुई शादी, अब उजड़ गया सुहाग: NH-333 पर हादसे में दो युवकों की मौत”
