एक ही रात में डबल चोरी से मचा हड़कंप! 💥 नकदी, जेवर, सोने का झुमका, दस्तावेज और खस्सी लेकर फरार हुए चोर सिमुलतला थाना क्षेत्र के चिरैया ढोढ़री गांव की सनसनीखेज वारदात।

एक रात में डबल चोरी!💰 नकदी-जेवर साफ🐐 खस्सी भी ले उड़े चोर!📍 चिरैया ढोढ़री | जमुईSKN भारत | सच की नज़र

जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र के चिरैया ढोढ़री गांव में चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी।

एक घर में सेंधमारी कर नकदी, चांदी के जेवर, बर्तन और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए गए, जबकि दूसरे घर से खस्सी और नगद रुपये लेकर चोर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आइए देखते हैं यह पूरी रिपोर्ट।रिपोर्ट:जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र के चिरैया ढोढ़री गांव में मंगलवार देर रात चोरों ने दो अलग-अलग घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।पहली घटना रेखा देवी के घर में हुई, जहां चोरों ने घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर करीब 10 हजार रुपये नकद, लगभग 20 भारी चांदी के जेवर, पीतल एवं कांसा के बर्तन, एक सोने का झुमका, बैंक से संबंधित कागजात तथा परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए।वहीं दूसरी घटना गांव के ही बालेश्वर यादव, पिता तिलक यादव के घर में हुई। परिजनों के अनुसार चोर लगभग सात किलो का एक खस्सी तथा घर में रखे बैग से 500 रुपये नगद लेकर फरार हो गए।एक ही रात में दो चोरी की घटनाओं से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर सिमुलतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *