

कानोदी पहुंचे मोमिन फ्रंट अध्यक्ष महबूब आलम, मौलवी फरीद के निधन पर जताया शोक

Skn bharat सच की नजर
सिमुळतला, कानोदी :मोमिन फ्रंट के अध्यक्ष महबूब आलम रविवार को कानोदी गांव पहुंचे। उन्होंने पिछले दिनों दिवंगत हुए पार्टी के सम्मानित और समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता मौलवी फरीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।महबूब आलम ने दिवंगत आत्मा की मगफिरत (शांति) के लिए दुआ की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा:”6 जुलाई को मौलवी फरीद जी के निधन के समय अपरिहार्य कारणों से मैं उनके जनाजे में शामिल नहीं हो सका था। आज स्वयं गांव आकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मौलवी फरीद जी का जाना हमारे समाज और संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”इस दुखद घड़ी में परिजनों को संबल देने के लिए गांव के प्रबुद्ध नागरिक अब्दुल जी, महेश जी, शमशाद जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।…#Jamui #MominFront #Condolence #Tribute #SocialWorker #BiharNews #Kandi #शोक_संवेदना
