बरहट के राजकीय उच्च विद्यालय में ‘सखी वार्ता’, छात्राओं को सुरक्षा, अधिकार और आत्मनिर्भरता का दिया गया संदेश।

जमुई | एसकेएन भारत – सच की नज़र।

बरहट में ‘सखी वार्ता’ का आयोजन, छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी गई जानकारी।

छात्राओं को सुरक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता का मिला पाठ, बरहट में आयोजित हुई सखी वार्ता।

हेडलाइन:बरहट के राजकीय उच्च विद्यालय में ‘सखी वार्ता’, छात्राओं को सुरक्षा, अधिकार और आत्मनिर्भरता का दिया गया संदेशजमुई |

एसकेएन भारत – सच की नज़र

महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, जमुई द्वारा गुरुवार को बरहट स्थित स्व. शुक्रदास यादव मेमोरियल राजकीय उच्च विद्यालय में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, कानूनी अधिकारों तथा सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम में मिशन शक्ति के तहत संचालित संबल, सामर्थ्य, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन-181 और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा और लैंगिक समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। आपातकालीन परिस्थितियों में 1098, 112, 100 और 1930 हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग की भी जानकारी दी गई।जिला मिशन समन्वयक मुकेश कुमार ने छात्राओं को आत्मविश्वासी बनकर अपने अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। वहीं वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ विकाश कुमार ने डिजिटल बैंकिंग, सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक पूनम कुमारी ने महिलाओं को मिलने वाली चिकित्सा, कानूनी एवं परामर्श सेवाओं की जानकारी दी, जबकि मनोसामाजिक परामर्शी शालू सिन्हा ने मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर छात्राओं से संवाद किया।विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी छात्राओं को अनुशासित जीवन अपनाने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और समानता पर आधारित समाज के निर्माण में सभी से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर जिला मिशन टीम, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *