Headlines

बांका में वज्रपात का कहर, पिता-पुत्र समेत 4 की मौतखेत में काम करने के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे से गांवों में पसरा मातम।

रिपोर्ट बाबर अंसारी सिमुलतला जमुई

पिता-पुत्र समेत 4 की दर्दनाक मौत, गांवों में पसरा मातम।

बांका। जिले में रविवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली ने जमकर कहर बरपाया। अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद प्रभावित गांवों में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।खावा गांव में खेत में काम कर रहे थे पिता-पुत्रपहली घटना बांका सदर प्रखंड के खावा गांव की है। किसान ब्रह्मदेव यादव अपने पुत्र प्रिंस यादव के साथ खेत में कुदाल से कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ अचानक आकाशीय बिजली दोनों पर गिर गई। वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को बांका सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।अन्य स्थानों पर भी वज्रपात से मौतजिले के अलग-अलग इलाकों में हुई अन्य घटनाओं में भी दो लोगों की जान चली गई। लगातार हो रही बारिश और वज्रपात से ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है।परिजनों में मचा कोहरामएक साथ चार मौतों की खबर से संबंधित गांवों में मातम छा गया। परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *