
सावन मास की पहली सोमवारी के पावन अवसर पर जिला पदाधिकारी, जमुई ने जिलेवासियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के नाम एक विशेष संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि जमुई जिला न केवल अपनी गहरी धार्मिक आस्था और प्राचीन शिव मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी इसे विशिष्ट पहचान प्रदान करता है।जिला पदाधिकारी ने मीडिया बंधुओं से अपील की है कि वे अपनी कलम, आवाज और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जमुई के ऐतिहासिक एवं प्राचीन शिव मंदिरों, धार्मिक परंपराओं तथा यहां की अनुपम प्राकृतिक छटा को व्यापक स्तर पर देश और दुनिया तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि मीडिया की सकारात्मक भूमिका से जिले की पहचान और अधिक सशक्त होगी तथा पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी।उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी के सामूहिक प्रयासों से जमुई को एक प्रमुख धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित किया जा सकता है, जिससे न केवल जिले की सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी बल्कि स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी।अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी से अपील की कि वे इस दिशा में सक्रिय सहयोग करें और जमुई की गौरवशाली विरासत को वैश्विक मंच पर स्थापित करने में सहभागी बनें।नवीनजिला पदाधिकारी, जमुई

