भारतीय मोमिन फ्रंट की मासिक बैठक संपन्न, भरत तिवारी एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांगपटना। भारतीय मोमिन फ्रंट की मासिक बैठक गुरुवार को कर्पूरी ठाकुर पार्क (सब्जी मंडी), राजापुर, बोरिंग कैनाल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की सचिव श्रीमती इंदु देवी चंद्रवंशी ने की।बैठक में आरा में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि यह घटना पुलिस की साजिश का परिणाम है तथा इसे प्रशासन द्वारा की गई हत्या बताया। भारतीय मोमिन फ्रंट ने पूरे मामले की सीबीआई से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। बैठक के दौरान भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। निर्णय लिया गया कि 1 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे पार्टी कार्यालय में बाबाए कौम अब्दुल कयूम अंसारी तथा परमवीर अब्दुल हमीद की जयंती मनाई जाएगी।इसके अलावा 21 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे मदरसा रहमानिया, रसूलपुर खिड़कियां (थाना डेरनी, जिला सारण) में सैनिक विद्रोही एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय अब्दुल रहमान अंसारी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाने का भी निर्णय लिया गया।बैठक को भारतीय मोमिन फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महबूब आलम अंसारी, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव राकेश कुमार पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामप्रसाद चंद्रवंशी, राष्ट्रीय कमेटी सदस्य मो. आलम, बिहार प्रदेश कार्यालय सचिव अब्दुल गफ्फूर, महिला मोर्चा की कंचन देवी, विभा देवी, अंजली देवी तथा ऊषा देवी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया
पटना में भारतीय मोमिन फ्रंट की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की घोषणा के साथ एनकाउंटर मामले पर सरकार को घेरा
