


सिमुलतला जमुई से बाबर अंसारी का रिपोर्ट ।
खरडीह गांव में पसरा मातम, शनिवार को पहुंचेगा पार्थिव शरीर; मगरिब बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई की उम्मीद।

सिकंदरा/जमुई। देश की सरहद की हिफाजत करते हुए जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत खरडीह गांव के वीर सपूत आर्मी जवान मोहम्मद मनीर अंसारी लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। जवान की शहादत की खबर जैसे ही पैतृक गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों की आंखें नम हैं।स्वर्गीय हाजी मोहम्मद मंसूर अंसारी के पुत्र मोहम्मद मनीर अंसारी भारतीय सेना में स्टोर कीपर के पद पर लेह-लद्दाख में तैनात थे। देश की सेवा करते हुए उन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनकी शहादत ने खरडीह गांव को गहरे दुख में डुबो दिया है।शनिवार को गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीरमिली जानकारी के अनुसार, शहीद जवान का पार्थिव शरीर शनिवार को खरडीह गांव पहुंचने की संभावना है। इसके बाद मगरिब की नमाज के बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किए जाने की उम्मीद है। अंतिम कार्यक्रम सेना एवं प्रशासन की आधिकारिक सूचना के अनुसार निर्धारित किया जाएगा।पीछे रह गए पत्नी, बेटी और बेटाशहीद मोहम्मद मनीर अंसारी अपने पीछे पत्नी फरहीन सदफ, 19 वर्षीय बेटी आलिया परवीन और 15 वर्षीय बेटे मोहम्मद अरसलान अंसारी को छोड़ गए हैं। जवान की शहादत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।गांव की आंखों में आंसू, शहीद को सलाममोहम्मद मनीर की शहादत की खबर के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक उनके घर पहुंच रहे हैं। हर कोई वीर जवान के परिवार को ढांढस बंधा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मनीर ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देकर पूरे गांव और जिले का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।
देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद मोहम्मद मनीर अंसारी को SKN भारत परिवार की भावपूर्ण श्रद्धांजलि।शहीद अमर रहें। भारत माता के वीर सपूत को शत-शत नमन।
